फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जंगल में बदहवास हालत में मिली बच्ची

Thu, 19 Nov 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन
फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली इलाके में छह साल की बच्ची के साथ जंगल में दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के बेहोशी हालत में खोजबीन के दौरान परिजनों को मिली। परिजन पहले तो कुछ मामला समझ नहीं सके। 
विज्ञापन


बच्ची ने होश आने पर दुष्कर्म की आपबीती बताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। आरोपी की तलाश में जुटी गई। कोतवाली इलाके के एक गांव की छह साल की बच्ची बकरियों को चराने के लिए शाम को जंगल गई थी। 

वह वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन चालू की जंगल में बच्चों को परिजनों ने लहूलुहान हालत में पाया। परिजन बच्चों को सीएचसी लेकर भागे और पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन


पुलिस आनन-फानन बच्ची को रेफर किया। जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक मानी जा रही है। मामले को लेकर जिले के सारे पुलिस अधिकारी कुछ भी बताने से कतराते रहे। एडीजी प्रयागराज पीआरओ अमर बहादुर ने बताया मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें