फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शादी का झांसा देकर महिला सिपाही का किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शादी का झांसा देकर एक युवक ने महिला सिपाही का तीन साल तक यौन शोषण किया। महिला सिपाही ने शादी का दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। महिला सिपाही बाराबंकी में तैनात है।
विज्ञापन



थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मोहल्ला निवासी महिला सिपाही ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। उसने बताया कि 2017 में वह एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती थी। उसी के साथ थाना बढ़पुरा ग्राम उदी निवासी रोहित भी उसके साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ता था, तभी से वह एक दूसरे को पसंद करते थे। कुछ सालों बाद वह पुलिस में भर्ती हो गई। युवक महिला सिपाही को अपनी बातों में फंसा कर उसका शोषण करता रहा। महिला सिपाही ने युवक से शादी की बात की तो पहसे टालने के बाद इंकार कर दिया। कहा कि उसके परिजन शादी के लिए राजी नहीं है। महिला सिपाही ने प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें