फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर सेक्स की गोलियां बेअसर

Sun, 29 Nov 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उड़ीसा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी महापात्रा ने कहा है कि महिलाओं पर सेक्स की गोलियों का कोई असर नहीं होता है। यह गलतफहमी है कि दवाओं से महिलाओं की सेक्स क्षमता को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


डॉ. महापात्रा फेडरेशन आफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (फाग्सी)  व कानपुर आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (कोग्स) सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नेशनल कांफ्रेंस ऑफ आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी व 27वीं राज्य कांफ्रेंस (यूपीकोग) में विचार रख रहे थे।

उन्होंने कहा दस फीसदी मामलों में सही तरीके से सेक्स न करने और जिस समय महिलाओं में अंडे बनते हैं (पीरियड के दूसरे हफ्ते में) उस समय सेक्स न करने से बच्चे नहीं होते हैं।  शादी से पहले कंट्रासेप्टिव पिल्स (गर्भधारण रोकने के लिए महिलाओं द्वारा 72 घंटे में खाई जाने वाली गोली) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


इससे शादी के बाद गर्भधारण में दिक्कत हो रही है। एम्स भोपाल की डॉ. रागिनी मेहरोत्रा, एम्स नई दिल्ली की डॉ. नूतन अग्रवाल, डॉ. सोनिया मलिक, डॉ. अमिता, डॉ. एलके पांडेय, समेत कई डॉक्टरों ने अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें