फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में शादी बाहर भरा सीवर का पानी, कैसे आएंगे मेहमान, छुटकारे के लिए बजाया ढोलक-मंजीरा

Wed, 22 Jan 2020 12:49 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ढोलक मजीरा लेकर किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता, मछरिया की संजय नगर केडीए कॉलोनी में सीवर भराव की विकराल समस्या से लोग आजिज आ चुके हैं। मंगलवार को जन प्रतिनिधि और जिम्मेदार अधिकारियों की हीलाहवाली से आजिज आ चुके मोहल्ले के लोग हाथों में ढोलक और मंजीरा लेकर सड़कों पर उतरे। नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


संजय नगर केडीए कॉलोनी (वार्ड 66) में करीब तीन हजार की आबादी करीब एक महीने से सीवर भराव की समस्या झेल रही है। सीवर का पानी घरों केअंदर किचन तक पहुंच चुका है। कॉलोनी में 30 जनवरी से पांच फरवरी तक तीन शादियां भी हैं। सीवर भराव को लेकर ये परिवार बहुत तनाव में हैं।

यहां की उमा ने बताया कि सीवर का गंदा पानी पूरे घर में भरा है। इससे उनकी तीन बेटियां राधा, रेनू और रूबी संक्रामक रोगों की चपेट में आ गई हैं। कॉलोनी के मूलचंद्र, कमलेश साहू, सावित्री, पूजा भारती, प्रेम चंद्र आदि ने बताया पुरानी सीवर लाइन चोक होने से पूरे इलाके में सीवर का पानी भर गया है।
विज्ञापन


बदबू और मच्छर-मक्खियों का आतंक है। इलाके के आशीष त्रिपाठी, प्रदीप, बबलू, धर्मेंद्र, अंकित, कैलाश, पुष्पा, हीरादेवी, प्रेमलता आदि ने कहा अगर जल्द ही समस्या से निजात न मिली तो पार्षद और नगर निगम का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें