अधिकारियों के साथ बैठक करतीं मेयर प्रमिला पांडेय
- फोटो : amar ujala
कानपुर में अमर उजाला में शुक्रवार को मेट्रो कार्य के दौरान गहरी सीवरलाइनों में मलबा डालने और पानी का बहाव रोकने के लिए लोहे की मोटी चद्दरों से रोक लगाने का मामला प्रकाशित हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, नगर निगम, जल निगम और जलकल विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई।
बैठक में उन्होंने इस मामले में नाराजगी जताई। बताया कि वह उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की करतूत की जानकारी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव नगर विकास और मेट्रो के एमडी को पत्र के माध्यम से देंगी। आरोप लगाया कि मेट्रो ने सिर्फ सीवर लाइन ही चोक नहीं की, बल्कि हरबंसमोहाल में मकान मालिकों से मिलीभगत कर दो मकान भी गिराए हैं।