सड़क किनारे स्थित छोटे-बड़े नाले और नालियां ओवरफ्लो होने से पानी रिहायशी इलाकों की ओर फैल गया। स्थानीय लोगों के अनुसार स्वराज नगर के सी ब्लॉक, बी ब्लॉक और आसपास के रिहायशी इलाकों की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पानी भर गया है। सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नाले-नालियां ओवरफ्लो, रास्ते हुए जलमग्न
देर रात से हो रही लगातार बारिश के चलते नालों और नालियों में पानी भर गया। जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण पानी सड़कों पर जमा हो गया। कई स्थानों पर सड़क और नाली का अंतर भी दिखाई नहीं दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं पैदल निकलने वाले लोगों को भी पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश जारी रहने से क्षेत्र में जलभराव और बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कराने की मांग की है।
http://