फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सात संवासिनियां गर्भवती, 57 कोरोना पॉजिटिव, एक को एड्स की बीमारी, डीएम बोले सभी पॉक्सो एक्ट के तहत आई थीं

Mon, 22 Jun 2020 11:01 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राजकीय बालिका संरक्षण गृह किया गया सील - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में स्वरूपनगर स्थित संवासिनी गृह में दो नहीं सात संवासिनियां गर्भवती हैं। इनमें से पांच कोरोना संक्रमित हैं। दो को हैलट और तीन को रामा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ये सभी पॉक्सो एक्ट (यौन शोषण की शिकार) के तहत यहां लाई गई हैं। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि संरक्षण गृह में कुल 57 कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन




सातों संवासिनियां प्रवेश के समय ही गर्भवती पाई गई थीं। संवासिनी बालिका गृह की अधीक्षक मिथिलेश पाल ने बताया कि जो संवासिनियां यहां लाई जाती हैं, उनका चेकअप होता है। अक्सर देखा गया है कि वो महिलाएं पहले से गर्भवती होती हैं। अधिकतर ऐसी होती हैं जो पहले शादी कर लेती हैं या फिर बहकावे में आकर यौन उत्पीड़न का शिकार हो जाती हैं।

बताया कि परिसर में लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। शुक्रवार को संवासिनी गृह की कोरोना संक्रमित 17 साल की दो संवासिनियां गर्भवती मिली थीं। एक आठ महीने और दूसरे साढ़े आठ महीने की गर्भवती है। शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें शनिवार को रामा मेडिकल कालेज मंधना भेजा गया था। गर्भावस्था के कारण उन्हें जच्चा-बच्चा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर जांच में एक संवासिनी एचआईवी संक्रमित पाई गई है और दूसरी को हेपेटाइटिस सी का संक्रमण है। दोनों संवासिनी गृह कब आईं और कब से गर्भवती हैं, इस संबंध में अफसरों को कोई जानकारी नहीं है। संवासिनियों के कोरोना के साथ एचआईवी और हेपेटाइटिस सी का संक्रमण होने की वजह से खतरा बढ़ गया है। इससे उनकी विशेष व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद पाया कि प्रसव के लक्षण अभी नहीं आए हैं। इसलिए उनका कोविड का इलाज शुरू कर दिया गया।

संक्रमित संवासिनियों के गर्भवती होने और उनमें दूसरा खतरनाक संक्रमण पाए जाने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप की स्थिति है। संवासिनियों का और ब्योरा नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार का कहना है कि 57 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद संवासिनी और राजकीय बालिका गृह को सील कर दिया गया है।

अधीक्षिका समेत अन्य संवासिनियों को पनकी स्थित केडीए के फ्लैटों में क्वारंटीन किया गया है। सारे दस्तावेज संवासिनी गृह में ही हैं। दस्तावेज देखने के बाद ही संवासिनियों के यहां आने और उनके गर्भवती होने के संबंध में जानकारी मिल सकेगी। सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने संवासिनियों के गर्भवती होने की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें