फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नो पार्किंग में खड़े सात वाहन क्रेन से उठवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार के निर्देश पर रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम के तहत अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात पुलिस कर्मियों ने लाउड हेलर के माध्यम से वाहन स्वामियों और चालकों को अपने वाहन तत्काल नो पार्किंग क्षेत्र से हटाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद जिन वाहन स्वामियों ने निर्देशों का पालन नहीं किया उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल सात चार पहिया वाहनों को क्रेन की सहायता से उठवाया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें