कानपुर। जाजमऊ थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनें लापता हो गईं। परिजन ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मूलरूप से प्रतापगढ़ की रहने वाली महिला वर्तमान में जाजमऊ के बुढ़िया घाट के पास रह रही है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है। महिला का आरोप है कि सोमवार देर रात उसकी 13 और 15 वर्षीय बेटियों को बहला-फुसलाकर युवक अपने साथ ले गया। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर किशोरियों की तलाश की जा रही है। (संवाद)