कानपुर। बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य होना है। यह कार्य चूरू-आसलू-दुधवाखारा स्टेशनों के बीच होगा। इसके लिए रेलवे ब्लॉक ले रहा है जिस वजह से सात ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। साथ ही एक देरी से चलाई जा रही है। यह ट्रेनें कानपुर होते हुए आवागमन करती हैं।
ट्रेन नंबर- 20404 लालगढ़-प्रयागराज 05, 08,10, 12, 15, 17 व 19 जनवरी 2026 को परिवर्तित मार्ग वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह फतेहपुर, शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। 20404 लालगढ़-प्रयागराज 22 व 24 जनवरी 2026 को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाईपास-फुलेरा-जयपुर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह मेडता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 20403 प्रयागराज-लालगढ़ 21 व 23 जनवरी 2026 को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-फुलेरा-मेडता बाईपास-बीकानेर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह फुलेरा, कुचामन सिटी, डेगाना, मेडता बाईपास स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
12404, लालगढ़-प्रयागराज 21 व 23 जनवरी 2026 को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाईपास-फुलेरा- जयपुर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह मेडता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 12259, सियालदाह-बीकानेर 21 व 22 जनवरी 2026 को सियालदाह से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाडी, जयपुर, मेडता बाईपास, बीकानेर होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह अलवर, जयपुर, डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 12260, बीकानेर-सियालदाह 22 व 23 जनवरी 2026 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी। यह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेडता बाईपास-जयपुर-रेवाडी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह डेगाना, जयपुर व अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। वहीं, 20404, लालगढ़ -प्रयागराज 05, 08, 10, 12, 15, 17 व 19 जनवरी 2026 को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से दो घंटा 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।