फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सात थानेदार रडार पर, छिन सकती है थानेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लूट, चोरी, छिनैती की वारदात रोकने और अपराधियों पर कार्रवाई करने में नाकाम सात थानेदार पुलिस कमिश्नर के रडार पर हैं। उनकी थानेदारी छिन सकती है। इस पर बुधवार को होने वाली क्राइम मीटिंग के बाद मुहर लग सकती है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार सेंट्रल, दक्षिण, पूर्वी जोन के दो-दो और एक पश्चिम जोन के थानेदार इस सूची में शामिल हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने सभी थाना प्रभारी, एसीपी, एडीसीपी और डीसीपी को रात के समय चेकिंग के निर्देश दिए थे। उन्हें सुबह के चार बजे तक सड़कों पर नजर आने के लिए कहा गया। कई थानेदार और उनसे ऊपर के अधिकारी काफी बेहतर कार्य कर रहे हैं। कुछ थानेदारों के अपना सीयूजी नंबर एसएसआई को देकर सो जाने और आईजीआरएस के निस्तारण में फिसड्डी साबित होने की शिकायतें मिली हैं। ऐसे थाना प्रभारियों का रिकार्ड तैयार हो गया है।

सेंट्रल और दक्षिण जोन के एसीपी बदलेंगे
सेंट्रल जोन और दक्षिण जोन के संवेदनशील सर्किल के दो एसीपी के कार्य क्षेत्र भी बदल सकते हैं। यह अधिकारी लंबे समय से सर्किल में तैनात हैं। पिछले महीने हुई क्राइम ब्रांच की मीटिंग में इनका प्रदर्शन ठीक नहीं मिला था जिसकी वजह से दोनों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया जा सकता है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक पिछले दो महीने से कमिश्नरी में एक भी मुठभेड़ नहीं हुई है। इस बीच कई इनामी अपराधी और फरार चल रहे आरोपी पकड़े गए हैं। मुठभेड़ की कार्रवाई को लेकर पिछले दिनों मुख्यालय से भी सवाल जबाव किया जा चुका है।
विज्ञापन

-
जेसीपी कार्यालय के लगा रहे चक्कर
क्राइम मीटिंग के बाद चार्ज हासिल करने के लिए कई थाना प्रभारी और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) अपराध और कानून व्यवस्था के यहां चक्कर लगा रहे हैं। यहां पूर्व में रहे पीआरओ व रीडर को कुछ थानों में चार्ज मिला है।

कमिश्नरी पुलिस की क्राइम मीटिंग बुधवार को होगी जिसमें कानून व्यवस्था, कार्रवाई, फरार आरोपियों की धरपकड़, आईजीआरएस रैंकिंग आदि को देखा जाएगा। कुछ थानेदारों व एसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव होगा।
विज्ञापन




रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें