कार्डियोलॉजी के इमरजेंसी प्रभारी सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश्वर पांडेय ने बताया कि इमरजेंसी में 30 रोगियों को भर्ती किया गया। न्यूरो साइंसेज प्रमुख डॉ. मनीष सिंह के मुताबिक 40 फीसदी ब्रेन अटैक के रोगियों की अस्पताल पहुंचने के पहले ही मौत हो जाती है। दिक्कत होने पर रोगी को तुरंत अस्पताल लेकर आना चाहिए।