फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीरा गोशाला के नजदीक मिले सात मृत गोवंश, वीडियो वायरल होने पर बीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
गंभीरा गोशाला के पास मृत गायों की जांच करने पहुंचे बीडीओ। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। गंभीरा गांव की गोशाला के नजदीक शुक्रवार को सात गोवंश मृत पड़े मिले। इसका वीडियो वायरल होने पर बीडीओ ने मौके पर जाकर पड़ताल की। बीडीओ ने गोशाला के सभी गोवंश सुरक्षित होने की बात कही है। इधर पूर्व प्रधान से मृत गोवशों से उठने वाली सड़ांध से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गंभीरा ग्राम पंचायत के मजरा लक्ष्मीपुर में आबादी से दूर गोशाला बनी है। यहां मौजूदा समय में 136 गोवंश हैं। इनमें से दो गोवंश मरणासन्न हालत में हैं। यहां एक व चार अक्तूबर को एक-एक गोवंश की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर गोशाला के नजदीक बाउंड्री के बाहर की तरफ सात मृत गोवंश पड़े होने का वीडियो वायरल हो गया।
इसकी जानकारी पाकर बीडीओ डॉ. गीतम सिंह गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की। मृत गोवंश कई दिन पुराने मिले। गंभीरा के पूर्व प्रधान छविराम यादव व पिंटू सिंह आदि ने बीडीओ से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका जताई। बीडीओ ने बताया कि गोशाला में सभी 136 गोवंश सुरक्षित हैं। चार अक्तूबर के बाद यहां किसी गोवंश की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

गोशाला के नजदीक मृत गायें ग्रामीणों ने ही फेंकी हैं। सड़ांध न उठे इसके लिए प्रधान को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर मृत गोवंशों को दफनाने के लिए कहा है। दोबारा कोई ग्रामीण गोशाला के नजदीक मृत गोवंश न फेंके इसके लिए प्रधान को नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विसायकपुर गोशाला में गाय की मौत
रनियां। अकबरपुर तहसील के विसायकपुर में हाईवे किनारे स्थित गोशाला में शुक्रवार को एक गाय की मौत हो गई। यहां अन्य छह गायें बेहद कमजोर हैं। मवेशियों को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है। नांद में भूसा ही मिला।
धन आवंटन के बाद भी गोशाला में गोवंश की देखरेख में लापरवाही की जा रही है। हालात ये हैं कि हरा चारा व चूनी चोकर तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। सरवनखेड़ा ब्लॉक में विसायकपुर हाईवे किनारे गोशाला में 34 गोवंश रखे गए थे। यहां गोवंशों को हरा चारा नहीं दिया जा रहा है। केवल भूसा मिलने से छह से अधिक गोवंश अधिक कमजोर हो गए हैं।
शुक्रवार की दोपहर में यहां एक गाय की मौत हो गई। केयरटेकर राम शंकर ने बताया कि तीन दिन से हरा चारा नहीं है। चूनी चोकर व खली की समुचित व्यवस्था नहीं है। गाय एक सप्ताह से चारा नहीं खा रही थी इसकी वजह से कमजोर होकर एक जगह बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें