फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सात दिवसीय श्री राम कथा आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की स्थापना के उपलक्ष्य में किदवईनगर के ब्लॉक में 15 से 22 जून तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा।
विज्ञापन


सात दिवसीय कथा के दाैरान आचार्य आशीष राघव द्विवेदी चैतन्य शाम चार बजे से श्रोताओं को संगीतमयी कथा सुनाएंगे। यह आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पा अग्रवाल व उनका परिवार करा रहा है।

मुख्य यजमान पुष्पा अग्रवाल ने बताया कि रविवार की सुबह कथा स्थल से रामेश्वरम मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम को आचार्य प्रभु श्रीराम नाम की महिमा का महत्व बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शिव सती चरित्र और शिव विवाह कथा होगी। मंगलवार को नारद मोह भंग और मनु शतरूपा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। बुधवार को श्रीराम जन्मोत्सव और गुरुवार को श्रीराम विवाह व वन गमन कथा होगी।

शुक्रवार को सुंदरकांड कथा और शनिवार को रावण वध व श्रीराम राज्याभिषेक कथा होगी। रविवार को हवन के बाद भंडारे का आयोजन होगा।

मुख्य यजमान ने बताया कि कथा से एक घंटे पहले प्रतिदिन संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कथा संचालक राकेश कुमार तिवारी वैदिक व उनकी टीम करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें