फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छह दिसंबर का अलर्ट, धारा 163 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस ने छह दिसंबर को लेकर अलर्ट जारी किया है। अफवाह फैलाने या किसी तरह से माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को जेसीपी कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने धारा 163 लागू कर दी है। इस स्थिति में पांच या पांच से अधिक सार्वजनिक जगहों पर खड़े नहीं हो सकेंगे। अश्लील गाने, भड़काऊ भाषण व बयान, शोर शराबा करने पर पाबंदी लगाई गई है। फरीदाबाद में विस्फोटक मिलने और दिल्ली विस्फोट के बाद जांच एजेंसियों ने अलग अलग शहरों की पुलिस को कई तरह के इनपुट दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों की ओर से यह भी बताया गया था कि इतनी मात्रा में पकड़े गए विस्फोटक का इस्तेमाल छह दिसंबर की घटना के विरोध में करना था। जेसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना प्रभारियाें को चौकसी के निर्देश जारी हुए हैं। संवेदनशील क्षेत्राें में नजर रखने के साथ ही पूर्व के अपराधियों और शातिरों की निगहबानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद से नजर रखी जाएगी। पुलिस की साइबर सेल सक्रिय हो गई है। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें