यूपी के हमीपुर में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से गेहूं की करीब सात बीघा फसल में आग लग गई। कड़ी मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेकिन तब तक लगभग सात बीघे की फसल जलकर खाक हो गई। कई घंटों बाद भी अग्निशमन गाड़ी न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश दिखा।
जलालपुर थानाक्षेत्र के पचखुरा गांव निवासी सुरेश यादव पुत्र गिरजा का खेत टाई मौजा में है। उसके खेत से होकर बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तेज हवा से बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिरी तो आग लग गई।