फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के आदेश की उड़ रहीं धज्जियां, नहीं थम रहा गोवंशों के शव मिलने का सिलसिला

Tue, 16 Apr 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्थायी गोशाला में गोवंश (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हरदोई के बेनीगंज में रविवार को कछौना में चार गोवंशों की मौत के बाद अब बेनीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा कला गांव में सोमवार सुबह अलग-अलग जगह सात गोवश मृत मिले। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरा कला में सोमवार सुबह गांव किनारे दो गोवंश मृत मिले।
विज्ञापन


इसके कुछ ही देर बाद ग्रामीणों को गांव के बाहर तालाब किनारे पांच गोवंश मृत मिले। सात गोवंशों की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सीओ हरियावां शैलेंद्र सिंह, बेनीगंज कोतवाल शिवशंकर सिंह, टड़ियावां और अतरौली की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ को ग्रामीणों ने बताया कि इस समय गन्ने की फसल में दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि गोवंशों ने दवा छिड़की हुई फसल खाई थी, जिससे उनकी मौत हो गई। सीओ ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गोवंशों का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद गोवंशों को गांव के बाहर ही दफन करा दिया गया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें