फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक अप्रैल से सत्र शुरू, 20 दिन बाद हो रही एआरपी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने वाले अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की परीक्षा सत्र की शुरूआत के 20 दिन बाद सोमवार को शुरू हुई। एक अप्रैल से एआरपी का कार्यकाल शुरू होना था। एआरपी के लिए 149 आवेदन आए थे। सोमवार को 134 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने जीआईसी चुन्नीगंज पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि हर ब्लॉक में पांच एआरपी होते हैं। इन्हें हर माह 30 विद्यालयों का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए मदद करनी होती है। जिले में तीन साल से कार्य कर रहे सभी एआरपी का कार्यकाल 31 मार्च को खत्म चुका है। इस बार नए सत्र के लिए जिले में पांच विषयों के एआरपी का चयन होना है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय शामिल हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को लिखित परीक्षा हुई है। इसमें उत्तीर्ण होने के लिए 60 फीसदी अंक पाना अनिवार्य है। सफल परीक्षार्थियों को पहले माइक्रो टीचिंग और फिर साक्षात्कार की प्रक्रिया पास करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें