कानपुर। सपाइयों ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया है। सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने गुरुवार को नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में पार्टी के बीएलए प्रहरियों दस्ता के साथ बैठक की। इसमें पांच विधानसभाओं में एसआईआर पर चर्चा की गई। महमूद ने बीते तीन दिनों की बीएलए प्रहरियों की आंकलन रिपोर्ट के बारे में बताया कि सीसामऊ, आर्यनगर, किदवईनगर व कैंट विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ प्रत्येक मतदाता को दो गणना प्रपत्रों की जगह एक ही फार्म दे रहे हैं। कई परिवारों में 18 वर्ष के नए मतदाता हैं लेकिन बीएलओ इन्हें फॉर्म-6 नहीं दे रहे। साथ ही यदि मतदाता के घर पर ताला लगा है तो वहां फॉर्म दरवाजे पर नहीं डाले जा रहे हैं। इसकी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजी गई है। प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू, सचिन तांगड़ी, सत्यनारायण गहरवार, परमवीर सिंह गंभीर, आकाश यादव, शादाब आलम, दीपक खोटे आदि रहे। ब्यूरो