कानपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर साउथ जोन की पुलिस ने 21 महिलाओं समेत 105 लोगों को खोए हुए मोबाइल मिलने से उनके चेहरे खिल उठे। इन लोगों को मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी। कमिश्नरी पुलिस की 105 मोबाइल लौटाने की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। मोबाइलों की कुल कीमत करीब 19.30 लाख रुपये है। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि लोगों की शिकायत पर सर्विलांस सेल जांच कर रही थी। कुछ ही दिनों में सर्विलांस सेल ने खोए हुए मोबाइल खोज निकाले। माेबाइल लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, उन्नाव से भी बरामद हुए हैं। (संवाद)