फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जिंदा रोगी को मृत घोषित करने के मामले में सीनियर फिजीशियन से भी होगी पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के मेडिसिन विभाग के वार्ड 12 में भर्ती जिंदा रोगी विनोद को मृत घोषित करने के मामले में अब कंसल्टेंट सीनियर फिजीशियन डॉ. ब्रजेश कुमार से भी पूछताछ की जाएगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि डॉ. ब्रजेश कुमार की यूनिट में रोगी भर्ती था और जूनियर रेजीडेंट डॉ. हिमांशु मौर्या उनके अधीन कार्यरत थे। इसके साथ ही सोमवार से स्टाफ के बयान दर्ज करने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस घटना के बाद जूनियर रेजीडेंट डॉ. मौर्या, स्टाफ नर्स सोनू कटियार और वार्ड आया रहनुमा को निलंबित कर दिया गया है। अब यूनिट इंचार्ज डॉ. ब्रजेश से नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा कि उनकी यूनिट में यह प्रकरण कैसे हुआ। प्राचार्य डॉ. काला ने बताया कि वार्ड के राउंड और स्टाफ की जिम्मेदारियों से जुड़े ब्योरे भी एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। मामले की जांच उप प्राचार्य डॉ. रिचा गिरि की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी कर रही है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि प्रकरण से संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं और जांच रिपोर्ट जल्द ही प्रस्तुत की जाएगी। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें