कानपुर। कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तीसरी कानपुर जिला सीनियर और मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप 15 से 17 अगस्त तक होगी। चैंपियनशिप मैनावती मार्ग स्थित श्री कृपा स्टेट स्थित नेट क्रशर बैडमिंटन अकादमी में खेली जाएगी। संघ के सचिव डीपी सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप में 35 वर्ष से लेकर 75 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के सीनियर और मास्टर्स खिलाड़ी खेलेंगे। हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ी संघ की वेबसाइट kdba.co.in पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। मास्टर्स वर्ग में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी विजय दीक्षित (मो. 9415133822) से संपर्क कर सकते हैं। (संवाद)