कानपुर। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आठ से 10 अगस्त तक हुई ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में परितोष इंटर कॉलेज की दीक्षा ने स्वर्ण और सुरुचि शर्मा ने रजत पदक जीता। वहीं, लाॅफिंग बुद्धा अकादमी के फैजान अली ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। यह जानकारी कराटे कोच महक सविता ने दी। इस उपलब्धि पर कराटे संघ के सदस्यों व प्रधानाचार्य ने विजेताओं को बधाई दी। (संवाद)