इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वर्ष की सहालग के अंतिम दिन जीआईसी मैदान में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 127 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया, जबकि एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। समारोह में 150 जोड़ों का विवाह कराया जाना था, लेकिन 128 जोड़े ही विवाह स्थल पर पहुंचे और उनका विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विवाह स्थल पर पहुंचकर जोड़ों को आर्शीवाद दिया। उन्होने कहा कि सभी को मेल जोल के साथ रहना है और अपने परिवारी जनों का सम्मान करना चाहिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार शशि व जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास प्रिया शर्मा रहीं।