फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगों के संग ये थी सहजल की लाइफ की ‘आखिरी सेल्फी’

Tue, 07 Mar 2017 09:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौत से पहले ली गई सेल्फी
विज्ञापन
रंगों के संग सेल्फी लेने के बाद सहजल की रहस्मयी परिस्थितियों में मौत ने पूरे गर्ल्स हॉस्टल में सनसनी मचा दी।  हॉस्टल की लड़कियां रंग से नफरत कर रही हैं। हालात को देखते हुए सभी छात्राओं को उनके घर भेजा जा रहा है। मामला यूपी के कानपुर शहर का है।
विज्ञापन


कानपुर के सर्वोदय नगर स्थित जवाहर लाल रोहतगी चिकित्सालय की पैरामेडिकल छात्रा सहजल साहू हॉस्टल में सहेलियों के संग होली खेलते अचानक गिर गई और मौके पर ही उसकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनहोनी की आशंका जताने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधा पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फतेहपुर के खागा निवासी मोती लाल साहू दवा का कारोबार करते हैं। परिवार में पत्नी मंजू, बेटी सहजल (24) और बेटा अंकित हैं। पुलिस के मुताबिक सहजल जवाहर लाल रोहतगी चिकित्सालय में ऑप्ट्रोमैट्री कोर्स से डिप्लोमा कर रही थी। वह सेंकेंड ईयर की छात्रा थी। वह चिकित्सालय में बने गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर-7 में रहती थी। सोमवार से छात्र-छात्राओं की होली की छुट्टी हो रही थी। छुट्टी पर जाने से पहले हॉस्टल में छात्राएं आपस में होली खेल रही थीं। इसी दौरान धक्का-मुक्की में सहजल गिर गई, उसके सिर और शरीर पर चोटें आई। पहले सहजल को कैंपस में स्थित जवाहर लाल रोहतगी चिकित्सालय ले जाया गया और फिर हैलट।
विज्ञापन
  हैलट में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  इसके बाद शव को फिर जवाहर लाल रोहतगी चिकित्सालय ले जाया गया। प्रबंधन ने घटना की सूचना काकादेव पुलिस और परिजनों को दी। देर शाम मोती लाल साहू परिवार और रिश्तेदारों के साथ चिकित्सालय पहुंचे और बेटी का शव देख बिलख पड़े। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया होली खेलने के दौरान गिरने से सिर पर आईं चोटों से सहजल की मौत होना प्रतीत हो रहा है।जवाहर लाल रोहतगी चिकित्सालय के प्रशासक विजय टंडन ने बताया कि होली खेलने के दौरान सहजल गिर गई। इससे सिर पर आई चोट से उसकी मौत हुई। परिजनों ने हत्या या अनहोनी का शक नहीं जताया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें