फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में लगे दो डंपर सीज: खनन माफिया ने छलनी कर दी जमीनें, गड्ढों में तब्दील हुए खेत

Tue, 01 Jun 2021 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में खनन माफियाओं ने खेतों को छलनी कर दिया है। खेतों से मिट्टी निकाल निकाल कर उन्हें तालाबनुमा गहरे गड्ढे में बदल दिया है। बारिश के दौरान यहीं तालाबनुमा गड्ढे हादसों का कारण बनेंगे।
विज्ञापन
खनन माफियाओं ने छलनी कर दी जमीनें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर में कुछ स्थानीय जिम्मेदारों की मिलीभगत से साढ़ इलाके के सचौली, तेलियावर, तिवारीपुर, इटरोरा रसूलपुर व मिर्जापुर आदि गांवों में खनन माफिया ने जगह जगह रेलवे को आपूर्ति के नाम पर अवैध खनन कर तालाबनुमा गहरे गड्ढे बना डाले हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम नर्वल व खनन अधिकारी ने छापे मारकर अवैध खनन पर लगाम लगा दी थी। करीब एक सप्ताह से रेलवे को मिट्टी आपूर्ति करने की आड़ में माफिया मिट्टी खनन कर इलाके में प्लाटों की पुराई में फिर लग गए।

रात में कुछ स्थानीय सिपाहियों के संरक्षण में अवैध खनन की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने देर रात औचक निरीक्षण कर सचौली क्षेत्र के घारमपुर व तेलियावर के बीच खनन कर मिट्टी ले जा रहे दो डंपरो को पकड़ लिया लेकिन पुलिस की सूचना मिलते ही चालक जेसीबी समेत मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि पकड़े गए वाहनों को सीज कर एसडीएम व खनन अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें