फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब कांडः पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भाई को एसटीएफ ने दबोचा

Fri, 11 Jan 2019 11:53 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शराब कांड से जुड़ी फाइल फोटो
विज्ञापन
सचेंडी और कानपुर देहात के जहरीली शराब कांड में वांछित पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भाई रामवीर को एसटीएफ ने शुक्रवार को औरैया में धर दबोचा। पिछले वर्ष मई माह में हुए जहरीली शराब कांड में सचेंडी और कानपुर देहात के 16 लोगों की मौत हो गई। 32 से ज्यादा लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच में पूर्व मंत्री रामस्वरूप सिंह गौर के नाती और बेटे समेत 18 को आरोपी बनाया गया था। इनमें से पूर्व मंत्री के नाती और बेटे समेत 13 को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें