फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों का लगाव देख भावुक हुए राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अपने कोविंद के प्रति अगाध प्रेम की झलक परौंख में दिखी। राष्ट्रपति भी इसे करीब से महसूस कर भावुक हो गए। उन्होंने मंच से संबोधन में इसका जिक्र भी किया। राष्ट्रपति की फ्लीट जब गांव की गलियों से होकर गुजरी तो लोगों ने पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

रविवार को हेलीकॉप्टर से परौंख की धरती पर कदम रखने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की फ्लीट रहनिया चौक स्थित पथरी देवी मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजन के बाद फ्लीट संग राष्ट्रपति आंबेडकर पार्क फिर मिलन केंद्र गए। वहां से लौटते वक्त मिलन केंद्र के आगे फ्लीट पहुंची तो पूर्व प्रधान बलवान सिंह यादव के बेटे ने पुष्पवर्षा की।
यहां राष्ट्रपति ने कुछ पल के लिए कार रुकवाकर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। कई अन्य घरों से महिलाएं बाहर निकलीं और गुलाब की पंखुड़ियां राष्ट्रपति की कार पर बिखेर दीं। आगे आने पर फ्लीट रहनिया चौक होकर वापस हुई। यहां पर भी घरों से बाहर आकर लोगों ने पुष्प वर्षा की। जगह-जगह पुष्पवर्षा किए जाने से राष्ट्रपति की कार के बोनट और छत गुलाब के फूलों की पंखुड़ियों से ढक गई। लोगों का लगाव देख राष्ट्रपति कुछ पल को भावुक हो गए।
विज्ञापन

राजा शुक्ला ने गुब्बारों व झालरों से सजाया घर
कानपुर देहात। परौंख में राष्ट्रपति के आगमन की खुशी का इजहार लोगों ने अलग-अलग तरीके से किया। किसी ने पुष्पवर्षा की तो किसी ने अपने घर को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया। गांव के राजा शुक्ला ने अपने घर की बाहरी दीवारों पर रंग बिरंगे सैकड़ों गुब्बारे और झालरें लगाईं। यह सजावट आकर्षक का केंद्र रही। जो भी इस रास्ते से निकला तो उसकी निगाह बरबस घर की तरफ ही जा रही थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें