कानपुर के नौबस्ता स्थित एक पार्क में पति को प्रेमिका संग घूमता देख महिला का गुस्सा फूट पड़ा। महिला ने पति को चप्पल से पीटा। प्रेमिका के बीच-बचाव पर उसे भी पीटा। करीब एक घंटे तक चले ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई।
रविवार सुबह वह फिर बहाना बनाकर घर से निकल गए। इस पर उनका पीछा किया। पार्क में दोनों घूमते मिल गए। विरोध पर पति ने हाथ छोड़ने की कोशिश की तो उसे चप्पल से पीट दिया। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि पत्नी के कार्रवाई से इंकार पर पति और प्रेमिका को छोड़ दिया गया।