फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नगर निगम कर्मियों की वार्ता विफल, आंदोलन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की गुरुवार को लंबित मांगों के समाधान के लिए नगर विकास विभाग के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल के साथ लखनऊ हुई वार्ता विफल हो गई। महासंघ ने 17 अक्तूबर से 10 नवंबर तक हर कार्यदिवस में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक महासंघ की लखनऊ नगर निगम इकाई के मुख्यालय में प्रदेश की सभी इकाइयों के पांच-पांच प्रतिनिधियों के क्रमबद्ध क्रमिक अनशन की बात कही। 10 नवंबर तक काला फीता बांधकर काम करने का एलान किया है। यह भी निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष महासंघ सामूहिक रूप से दीपावली पर्व नहीं मनाएगा। यह जानकारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री रमाकांत मिश्र ने दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें