फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनपार्क के बाहर बड़ी स्क्रीन पर देखें मैच

Sat, 22 Aug 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम में इस बार बाहर से भी मैच देख सकेंगे। शुक्रवार को पार्क का निरीक्षण करने आए यूपीसीए सचिव राजीव शुक्ला ने बताया कि स्टेडियम के बाहर चार स्क्रीनें लगवाई जाएंगी। पार्क से बाहर रह जाने वाले दर्शक बड़ी स्क्रीन में मैच देख सकेंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए नया ड्रेेसिंग रूम चुनिंदा तीन-चार स्टेडियमों में बने ड्रेसिंग रूम की तरह बनाया गया है।
विज्ञापन


राजीव शुक्ला दोपहर करीब 12 बजे यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ ग्रीनपार्क के डायरेक्टर्स पवेलियन पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पिच क्यूरेटर शिवकुमार से पिच के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क मैच के लिए तैयार हैं।

दो इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड (सी और ई-बालकनी के पास) लगाए जाएंगे। साथ ही टिकटों की मारामारी को देखते हुए इस बार बैंकों के अलावा ऑनलाइन टिकट देने की भी व्यवस्था की जाएगी। स्टेडियम के बाहर खानपान के स्टाल भी लगाए जाएंगे। दोनों टीमें 9 अक्तूबर को शहर आ जाएंगी और 12 अक्तूबर को वापस जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस बार ग्रीनपार्क को तीन रणजी मैच भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें