10 इंसानों के साथ न जाने कितने बेजुबानों की जान ले गई ये ‘कयामत की रात’
Tue, 30 May 2017 08:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
सार
- बांदा में दीवार गिरने से मासूम की मौत, फतेहपुर में किशोरी समेत चार लोगों की मौत, कानपुर देहात में दो मौतें हुईं
- अलग-अलग घटनाओं में बांदा में 8, इटावा में 3, औरैया में 2, फतेहपुर में 20 लोग घायल, घंटों बाधित रही आपूर्ति
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में रविवार देर रात आंधी, चक्रवाती तूफान और बारिश से कहीं राहत मिली तो कहीं भारी तबाही हुई। इस दौरान हुए हादसों में दस लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल हुए। मरने वालों में सबसे ज्यादा चार लोग फतेहपुर के हैं। इसके अलावा कानपुर नगर व कानपुर देहात में दो-दो तथा कन्नौज और बांदा में एक-एक मौत हुई। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जालौन में ओले भी गिरे।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर वार्ड 55 में पेड़ गिरने से मरी पड़ी भैंस
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। जालौन में बारिश के साथ ओले भी गिरे। फतेहपुर में चार, कानपुर नगर व कानपुर देहात में दो-दो, बांदा-कन्नौज में एक-एक मौत
विज्ञापन
3 of 5
खंबे और पेड़ हटवाते पूर्व पार्षद प्रमोद जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सेंट्रल यूपी में आंधी-पानी से फतेहपुर में भारी तबाही हुई। यहां किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई। अलग-अलग घटनाओं में 20 लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।
4 of 5
आंधी से कानपुर के रामगोपाल चौराहे पर गिरे दो लाइट पोल
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इस तस्वीर में कानपुर का रामगोपाल चौराहा नजर आ रहा है। जहां आंधी ने रविवार रात जमकर कहर बरपाया। बिजली के पोल उखड़े मिले।
2 पोल लाइट फ्लड टॉवर और सोडियम लाइटें कानपुर के इस चौराहे पर भी गिरी मिली। जबकि एक खंबा झूलता मिला। स्थानिय लोगों ने इसकी शिकायत कर दी है लेकिन सिर पर झूलती मौत को दूर करने कोई नहीं आया।