लोकसभा चुनाव में पुलिस बल की तैनाती का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। पिछले लोक सभा चुनाव की अपेक्षा इस बार बीस फीसदी अधिक पुलिस बल लगाया जाएगा। खासकर अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
इस संबंध में बुधवार को एसपी पश्चिम के नेतृत्व में चुनाव सेल प्रभारी एसपी क्राइम ने बैठक की। एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि इस बार 302 सेक्शन केंदीय सशस्त्र पुलिस बल, करीब एक हजार दरोगा, करीब सात हजार सिपाही और करीब नौ हजार होमगार्डों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
साथ ही सात से आठ कंपनी पीएससी भी लगाई जाएगी। एसपी पश्चिम ने बताया कि शहर में जवानों को ठहराने केलिए 208 केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर पानी, बिजली समेत अन्य रोजमर्या की जरूरतों की सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। जिससे किसी तरह की कोई परेशानी न हो।