फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव का वेतन रोका, दो सफाई कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने गैजूमऊ व कथरी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में गंदगी का अंबार मिला। इस पर डीपीआरओ ने दोनों सफाई कर्मियों को निलंबित करते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की है। वहीं पर्यवेक्षण में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी का वेतन रोका है।
विज्ञापन

गांवों की साफ-सफाई व्यवस्था का मंगलवार को डीपीआरओ अनिल कुमार जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने अकबरपुर ब्लॉक के गैजूमऊ गांव का निरीक्षण किया। वहां सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। सफाई कर्मी दीपू अनुपस्थित मिला।
नालियां चोक होने पर गंदा पानी सड़क पर भरा मिला। इसी प्रकार अफसरों ने कथरी गांव का निरीक्षण किया। सफाई कर्मी घनश्याम के एक माह से गांव न पहुंचने की जानकारी दी गई। यहां भी जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा मिला। बताया गया कि सफाई कर्मी हमरीपुर के राठ गांव में बिना सूचना के रह रहे हैं। डीपीआरओ ने बताया कि दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

मई माह का वेतन रोकते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं सफाई कर्मियों की लापरवाही पर भी कार्रवाई न करने पर ग्राम पंचायत अधिकारी अनुपमा सिंह का वेतन रोका गया है। डीपीआरओ ने जिले के अन्य सफाई कर्मियों को कार्य में लापरवाही न करने के निर्देश दिए। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
गांवों में एक हफ्ते चलेगा सफाई अभियान
राजपुर। ब्लॉक के गुबार गांव में गंदगी की खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीओ सौम्या पांडेय ने संबंधित अफसर को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अफसर सफाई कर्मियों की टीम लेकर गांव पहुंच गए। इस दौरान साफ सफाई की गई। राजपुर ब्लॉक के गुबार, पिचौरा, बैना, छोलापुर आदि गांव के लोगों का कहना है कि वर्तमान में जिस तरह से सफाई की जा रही है, इससे पहले कभी ऐसी नहीं हुई।
दस मई को अमर उजाला ने गांव में लगे गंदगी के अंबार की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सीडीओ ने एडीओ पंचायत राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा को नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार को एडीओ पंचायत इन गांवों में टीम लेकर पहुंचे और साफ-सफाई के बाद गांव में सैनिटाइजेशन किया। एडीओ पंचायत का कहना है कि गांवों में एक सप्ताह अभियान चलाकर सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें