फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दूसरे दिन महायज्ञ के लिए हुआ पंचांग और वेदी पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शहर के रामलीला मैदान के निकट स्थित हिन्दू हास्टल में चल रहे 1108 कुण्डीय मृत्युंजय मां पीतांबरा महायज्ञ के तीसरे दिन विधि विधान से यज्ञ का पंचांग पूजन, वेदी पूजन एवं मंडप प्रवेश संस्कार हुआ। पंचांग पूजन के माध्यम से रविवार को शुभ ग्रह-नक्षत्रों की कृपा का आह्वान किया गया, जिससे यज्ञ का प्रत्येक क्षण देवत्व से युक्त रहे। वेदी पूजन के से यज्ञ के केंद्र बिंदु अग्नि वेदी को देवमय किया गया, जिससे वहां बैठकर उच्चारित हर मंत्र, हर आहुति सीधे सृष्टि के कल्याण में परिवर्तित हो सके। वहीं मंडप प्रवेश के संस्कार के साथ इस यज्ञशाला में देवशक्ति का वास्तविक प्रवेश हुआ। यज्ञाधीश स्वामी रामदास महाराज ने इस अवसर पर कहा कि यज्ञ केवल अग्नि में आहुति नहीं, बल्कि मनुष्य के भीतर के विकारों की शुद्धि का माध्यम है। दस नवंबर सोमवार को महायज्ञ महत्वपूर्ण चरण शुरू होगा। अरण्य मंथन संस्कार के माध्यम से अग्नि भगवान का प्राकट्य किया जाएगा। यह वह क्षण होगा जब स्वयं देवता अग्नि के रूप में प्रकट होकर यज्ञ का अधिपत्य ग्रहण करेंगे। इसके बाद भगवती मां पीतांबरा का पूजन कर, यज्ञ की आहुतियां शुरू होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें