इटावा। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग की समस्त यन्त्रीकरण योजनाओं का 10 हजार से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र, कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग केंद्र, किसान ड्रोन की ई-लाटरी की प्रक्रिया संपन्न करवाई जाएगी। उपकृषि निदेशक आरएन सिंह ने बताया कि जिले में दिनांक 10 नवंबर को समय दोपहर एक बजे से डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष कृषि भवन के सभागार में संपन्न की जाएगी। जिन किसानों ने सुपर सीडर, जीरो सीड कम फर्टीड्रिल, रोटावेटर, मल्टीकाप थ्रेसर, मल्टीकाप प्लांटर, हैरो, कल्टीवेटर, मिनी राइस मिल, मिनी दाल मिल, आयल मिल विद फिल्टर प्रेस, पैकिंग मशीन, आलू खुदाई एवं आलू बोआई मशीन, लेजर लैंड लेवलर, सीड ड्रिल, चेप कटर मानव रहित, ट्रैक्टर माउन्टेट स्प्रेयर, स्ट्रा रीपर, सोलर ड्रायर, पावर टीलर आदि अनुदान प्राप्त करने के लिए27 जून से 12 जुलाई एवं 15 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन किया था। ऐसे किसान इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते है। किसानों के अनुपस्थित होने की दशा में अन्य किसानों को ई-लॉटरी के माध्यम से चिन्हित करके प्रक्रिया पूरी की जाएगी। (संवाद)