फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: भौती में दूसरा ऑटोमेटेड फिटनेस स्टेशन शुरू, फीस भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच के लिए भौंती-प्रतापपुर में नया व्हीकल फिटनेस टेस्टिंग स्टेशन शुरू हो गया है। राजस्थान की मनाली इंडस्ट्रीज ने करीब दो एकड़ जमीन पर यह केंद्र स्थापित किया है। इसके साथ ही फीस में भी 308 रुपये से लेकर 580 रुपये तक इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

जिले में 20,474 से अधिक व्यावसायिक वाहन पंजीकृत हैं। यहां कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव समेत आसपास के जिलों के वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। बिठूर के पास किशुनपुर गांव में एक फिटनेस केंद्र है। शहर से दूर होने के कारण लोगों को फिटनेस कराने में काफी समस्या आ रही थी। अब भौंती-प्रतापपुर में दूसरा स्टेशन शुरू होने से फिटनेस के लिए दूर नहीं भागना पड़ेगा।
नए केंद्र पर हल्के व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच के लिए 908 रुपये शुल्क है। भारी वाहनों के लिए 1380 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। पहले यह जांच क्रमशः 600 रुपये और 800 रुपये में होती थी जिससे अब 308 रुपये से 580 रुपये अधिक देने होंगे। यहां स्वचालित मशीनों से वाहनों की लाइट, साइड मिरर और स्पीड गवर्नर जैसे तकनीकी मानकों की सटीक जांच होगी। फिटनेस के लिए ऑनलाइन फीस जमा कर स्लॉट बुक कराना होगा। परिवहन विभाग के संभागीय मोटर यान निरीक्षक (प्राविधिक) संतोष कुमार ने बताया कि किशुनपुर के बाद अब भौंती-प्रतापपुर में दूसरा फिटनेस स्टेशन शुरू होने से जांच प्रक्रिया और तेज आएगी। इसके साथ ही आने वाले दिनों में फिटनेस कराने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें