उन्नाव के नवाबगंज में बिना अनुमति रात के अंधेरे में मिट्टी खनन की सूचना पर एसडीएम हसनगंज ने भौली गांव में छापेमारी की। यहां पर जेसीबी को चालक सहित मिट्टी खनन करते पकड़ा। जबकि अन्य चालक मिट्टी से भरे डंपर लेकर भाग निकलने में सफ ल रहे। अजगैन पुलिस ने जेसीबी सीज कर दी है। एसडीएम ने खनन अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।
एसडीएम हसनगंज प्रदीप कुमार को बुधवार रात भौली गांव के एक भट्ठे के निकट अवैध खनन की सूचना मिली थी। देररात वह राजाबाग चौकी प्रभारी कमल कुमार के साथ खननस्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के मौके पर पहुंचते ही खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।