एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार, सीओ बिधूना भाष्कर वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में औरैया जिले के बिधूना में दुर्गा मंदिर चौराहे पर बाइक सवार रामभक्तों को रोकना बिधूना एसडीएम और सीओ को महंगा पड़ गया। भाजपाइयों की ओर से अफसरों पर बदसलूकी करने की शिकायत पर डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेजी तो मंगलवार देर रात दोनों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। इस बाबत एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि कानून का सही ढंग से पालन न करा पाना सीओ के खिलाफ कार्रवाई की वजह बनी है। एसडीएम बिधूना का कहना है कि यदि कानून का पालन कराना कार्रवाई में आता है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
बाइक सवार युवा जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए घूम रहे थे
एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
बिधूना में दुर्गा मंदिर चौराहे पर 24 नवंबर को बाइक सवार युवा जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए घूम रहे थे। आरोप है कि तत्कालीन सीओ भास्कर वर्मा व एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने उन्हें रोककर अभद्रता की। यही नहीं उन पर डंडे भी बरसाए। इसके बाद भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर चौराहे पर जाम लगा दिया था। भाजपाइयों ने पार्टी जिलाध्यक्ष गीता सिंह से सीओ व एसडीएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
सीओ भास्कर वर्मा ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया
सीओ बिधूना भाष्कर वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
एडीएम विजय बहादुर व एएसपी नैपाल सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया था। दूसरे दिन सीओ भास्कर वर्मा को ककोर मुख्यालय से संबद्ध करते हुए सीओ बिधूना का चार्ज अजीतमल सीओ लालता प्रसाद शुक्ला को दे दिया गया था। डीएम श्रीकांत मिश्रा ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद मंगलवार की देर रात सीओ बिधूना भास्कर वर्मा व एसडीएम बिधूना प्रवेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया। उधर, सीओ भास्कर वर्मा व एसडीएम प्रवेंद्र कुमार ने इस कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।