यूपी के बांदा जिले में एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने अाया है। यहां कुछ लाेगाें ने गांव की एक शादी में जाने के लिए स्कार्पियो किराए पर ली थी। बरात करने के बाद जब ड्राइवर ने किराया मांगा ताे लाेगाें ने देने से इंकार कर दिया। इसके बाद जाे ड्रइवर ने किया उसे सुनकर किसी का भी दिल दहल जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जांच करती पुलिस
यूपी के महोबा में बुकिंग का भाड़ा न देने पर गुस्साए चालक ने सवारियों पर स्कार्पियो चढ़ा दी। जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर रात में भाग निकला। सुबह पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लिया है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
3 of 5
कार की जांच करती पुलिस
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहरा कलां के मनोज, विजय, केसर, राजू, रवि, मुन्ना, अनुरोध और मुस्करा निवासी बृजेश, ऐंचाना निवासी अखिलेश पुत्र बच्चू से नौ लोगों ने बिलबई से मुढ़ारा के लिए स्कार्पियो कार 1500 रुपये में भाड़े पर की थी। करहरा गांव निवासी मदन मंगलवार रात को ग्रामीणों को करहरा से बिलबई लाया था। इसके बाद बिलबई से मुढ़ारा शादी में ले गया।
4 of 5
कार के साथ पुलिस
मुढ़ारा से रात में लौटने के बाद चालक ग्रामीणों से महोबा में भाड़ा मांगने लगा ताें गांव में ही भाड़ा देने की बात कहीं। इसी बात को लेकर चालक का विवाद हो गया। गुस्से में आकर चालक ने सभी ग्रामीणों को गाड़ी से नीचे उतार दिया। रात का समय होने के कारण ग्रामीण गांव के लिए पैदल जाने लगे। लगभग एक किमी झलकारी बाई तिराहे के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने पीछे से ग्रामीणों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।
जिससे दो लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर बुधवार को सुबह पुलिस अधीक्षक एन कोलांची और सीओ सदर जितेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे, निरीक्षण का जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर स्कार्पियो गाड़ी को कब्जे में लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।