फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Sun, 11 Jan 2026 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर के पास मुगल रोड पर शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक नए ट्रक (चेसिस) की अनियंत्रित टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

सट्टी थाना के अफसरिया निवासी वारिस ने बताया कि भाई शारिक अली (32) शनिवार सुबह किसी काम से भोगनीपुर आए थे। आठ बजे स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे। भोगनीपुर के पास मुगल रोड पर सामने से आ रही चेसिस ट्रक ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से भाई का हेलमेट भी टूट गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर भाई को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी भेजा। जहां डाॅ. केदारनाथ ने मृत घोषित कर दिया।
वारिस ने बताया कि भाई शाहजहांपुर में निजी क्लीनिक चलाते थे। अनहोनी की जानकारी पर मां तनवीर बेगम, पत्नी निशा समेत अन्य परिजन बिलखते रहे। परिवार के लोगों ने ढांढस बंधाया। थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक चेसिस छोड़ कर भाग निकला। मौके से चेसिस ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

..............................
40 दिन पहले हुई थी शादी, पत्नी बदहवास
शारिक अली की आकस्मिक मृत्यु से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। सीएचसी परिसर में परिजन रोते-बिलखते रहे। विशेष रूप से, शारिक की पत्नी तलत निशा (उर्फ गुड़िया) अपने पति की मौत की खबर सुनकर बदहवास नजर आई। वह रोते-बिलखते बेसुध सी हो गई थी। भाई वारिस ने बताया कि शारिक की शादी केवल 40 दिन पहले, 30 नवंबर को ही भोगनीपुर के उदईपुर निवासी तलत निशा उर्फ गुड़िया के साथ संपन्न हुई थी। नवविवाहिता के लिए यह घटना असहनीय दुख का कारण बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें