उरई (जालौन)। कोचिंग पढ़कर घर लौट रही बीएससी की छात्रा के साथ छेड़खानी करने पर राहगीरों ने शोहदे को धुनकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन बीएससी की छात्रा है और कोचिंग पढ़ने जाती है। सोमवार सुबह उसकी बहन कोचिंग ने पढ़कर घर लौट रही थी। तभी करमेर रोड पर नारायण राजपूत पुत्र मानसिंह राजपूत उसका हाथ पकड़कर खींचने लगा। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।