फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन खड्ड में गिरी, पांच घायल, मची चीख-पुकार

Thu, 27 Apr 2023 02:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद

सार

यूपी के फर्रूखाबाद में बेकाबू स्कूली वैन खड्ड में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में पांच बच्चे घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पलटी वैन और मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रूखाबाद जिले में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। वैन गिरने से पांच बच्चे चुटहिल हो गए। सभी को उपचार के लिए मोहम्मदाबाद सीएचसी ले जाया गया। गनीमत रही कि वैन पलटी नहीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गुरुवार सुबह थाना मेरापुर के गांव पुनपालपुर स्थित ज्ञानदा अकादमी की टाटा मैजिक गाड़ी बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी।

विज्ञापन


जब यह गाड़ी दहलिया चौराहा से देवसनी मोड पर मुड़ रही थी, उसी समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार तेज होने के कारण चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। इस कारण हादसा हो गया। वाहन पलटते ही चीख-पुकार मच गई। चालक व पांच बच्चे घायल हो गए।

घायल होने वालों में कक्षा 4 के रीतेश, अनन्या, कक्षा 3 की काव्या, अदीबा और अक्शा शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा गया। जानकारी मिलने पर बच्चों के अभिभावक अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन को बाहर निकलवाया। पुलिस मामले मी पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें