आपको बता दें कि हरदोई जिले के आवास विकास कॉलोनी में जे के पब्लिक स्कूल की में निर्माण कार्य चल रहा था। सोमवार की शाम अचानक निर्माणाधीन विद्यालय की स्लैब ढह गई। इसमें कई मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान कई मजदूर कार्य कर रहे थे। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
ताजा जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने के दौरान थाना सांडी के नेकपुर निवासी अवधेश पुत्र रामबक्स, कानपुर देहात के ओमपुरी निवासी धीन्ना पुत्र दिनेश, कोतवाली शहर के किसानपुरवा निवासी हरिश्चंद्र पुत्र अयोध्या, कोतवाली देहात भरगामा निवासी विवेक पुत्र नरेश को मलबे से निकाला गया है।
इस हादसे में अवधेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ताजा जानकारी के अनुसार इस निर्माणाधीन इमारत में कुल 47 मजदूर कार्य कर रहे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।