फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सीएम का प्रचार, तीन के खिलाफ एफआईआर

Thu, 16 Feb 2017 01:06 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बैग में सीएम की तस्वीरें, पुलिस ने किया जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर पनकी कटरा में पोलिंग स्टेशन बनाए गए प्राइमरी स्कूल में मुख्यमंत्री की योजनाओं का बैनर देख कल्याणपुर और बिठूर के प्रेक्षक मंजूर अली एबीएसए और दो अध्यापकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिए।
विज्ञापन


प्रेक्षक मंजूर अली बुधवार को दोपहर में पनकी कटरा के प्राइमरी स्कूल पहुंचे थे। कक्षा पांच के बच्चों को पढ़ाने वाले कमरे में उन्हें मिड-डे मील की योजना को प्रचारित करता बैनर लगा दिखा। बैनर पर सीएम अखिलेश यादव का चित्र छपा था। कई बच्चों के बस्तों पर भी सीएम की फोटो लगी थी।

उन्होंने सीओ कल्याणपुर और एसओ पनकी को बुलाया और संबंधित लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। चौकी प्रभारी अमरेंद्र सिंह ने एबीएसए मिथलेश यादव, प्रधानाध्यापक मीना यादव और सहायक अध्यापक संजीव द्विवेदी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें