फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्यूआर करें स्कैन, सड़क की मैपिंग और सुविधाएं होंगी सामने

Fri, 13 Feb 2026 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। कानपुर-झांसी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई ) ने यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक सराहनीय पहल की है। राष्ट्रीय राजमार्गों पर परियोजना जानकारी (प्रोजेक्ट इंफॉर्मेशन) साइन बोर्ड लगाए गए हैं। जिनपर क्यूआर कोड लगा है। इसको मोबाइल से स्कैन करते ही यात्रियों को सड़क से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाएगी। इस पहल से खासतौर पर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों और तीर्थ यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्धारित दूरी पर सड़क के दोनों किनारों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं। इन क्यूआर कोड को स्कैन करने पर यात्रियों को राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम, परियोजना की कुल दूरी व लागत, संबंधित टोल प्लाजा की जानकारी और उसकी दूरी, मार्ग पर उपलब्ध सुविधाएं, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और संबंधित विभागीय अधिकारियों के संपर्क नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां तत्काल मिल जाएंगी।
कानपुर झांसी राजमार्ग के परियोजना अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि क्यूआर कोड यात्रियों और तीर्थ यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर लगाया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि रात के अंधेरे या आपात स्थिति में यात्रियों को किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। विशेषकर रात के समय या अपरिचित मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह सुविधा बेहद उपयोगी साबित होगी। एक ही स्कैन में सड़क परियोजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियां मिलने से समय की भी बचत होगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम बन सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन


....................

तय अंतर पर लगाए गए क्यूआर कोड
राजमार्गों पर क्यूआर कोड एक तय अंतर पर लगाए जाएंगे। इस कोड को स्कैन करने पर हाईवे पर पेट्रोलिंग करने वाले स्टाफ, टोल प्रबंधक, प्रोजेक्ट मैनेजर, इमरजेंसी सर्विस और एनएचएआई के क्षेत्रीय दफ्तर सहित अन्य जरूरी सेवाओं के फोन नंबर मिल जाएंगे। इस क्यूआर कोड से इलाके में स्थित हास्पिटल, रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, टॉयलेट, पुलिस थाना, टोल प्लाजा, वाहन मैकेनिक, वाहन सर्विस सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग संबंधित जानकारी मिल जाएगी।

...................
कुछ जानकारी उपलब्ध नहीं
परियोजना जानकारी स्कैन करने पर परियोजना का नाम, निर्माण और रखरखाव करने वाली कंपनी का नाम, निर्माण अवधि, निर्माण लागत पर कुछ नहीं भरा गया है। साथ ही एक टोल उकासा आटा का ही नाम आता है। इसपर प्रोजेक्ट मैनेजर उत्तम सिंह ने बताया जो रह गया है वह सब कुछ अपटेड किया जा रहा है। कानपुर-झांसी हाईवे पर उकासा टोल है। बारा टोल उनके क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें