शास्त्रीनगर में रहने वाले राकेश गुप्ता ने बताया कि उनका एसबीआई
गोविंद नगर में एकाउंट है। दिल्ली में बेटे को पांच हजार रुपये भेजने थे।
रविवार को दोपहर 12 बजे वे फजलगंज में एसबीआई के ई-कार्नर पर पहुंचे। यहां
कैश डिपॉजिट मशीन से रुपये भेजने के लिए जैसे ही प्रक्रिया शुरू की मशीन
बंद हो गई।
बर्रा दो में रहने वाले पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उनका
एचडीएफसी बैंक शास्त्रीनगर में खाता है। उन्हें रिश्तेदार को रुपये भेजने
थे। शनिवार शाम और रविवार सुबह से वह एसबीआई फजलगंज, पांडु नगर नीरक्षीर
चौराहा, एसबीआई मुख्यालय फूलबाग, नौबस्ता चौराहा के अलावा पंजाब नेशनल बैंक
के नीरक्षीर चौराहे पर लगी कैश डिपॉजिट मशीन में पैसा जमा करने गए, लेकिन
हर जगह मशीनें खराब मिलीं।
एसबीआई के डीजीएम महेश गोयल का कहना है
कि जहां मशीनें सही नहीं हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक के
मुख्य प्रबंधक आईटी आरके सिंह ने बताया कि सर्वर की दिक्कत से समस्या हुई
है। सोमवार को ठीक करा दिया जाएगा।