फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा ‘हर हर महादेव’, ‘बम बम भोले’

Mon, 10 Jul 2017 09:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भोलेनाथ को जल चढ़ाते भक्त
सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।  कानपुर के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लोगों ने आधी रात से ही लंबी लाइन लगानी शुरू कर दीं।माना जाता है शिव शंकर अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। दूसरी ओर बारिश का असर भी मंदिरों के बाहर देखने को मिला। पानी में भीगते हुए भक्त अपने आराध्य देव के दर्शन करने शिवालयों में पहुंच रहे हैं।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
भगवान शिव की पूजा करते भक्त
भगवान शिव की आराधना का महीना सावन आज से शुरू हो गया है। आज सावन का पहला सोमवार है, जो देवाधिदेव महादेव की पूजा आराधना के लिए बेहद खास माना जाता है। आज से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई और देश भर के शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
कांवड़ यात्रा
आज से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई और देश भर के शिव मंदिरों में भोलेनाथ के जयकारे गूंज रहे हैं। बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में जल चढ़ाने, शीशनवाने को हजारों कांवरियें और शिव भक्तों का तांता लगा है। कांवरिया  रविवार की शाम से ही शहर में डेरा डाल लिए हैं।  

4 of 5
शिवमंदिर में भक्तों की भीड़
महाशिवरात्रि पर कानपुर शहर के शिवालय ओम नम:शिवाय, हर-हर महादेव और बम-बम भोले से गूंज उठे। सारा दिन मंदिरों में संकीर्तन होता रहा। मंदिरों में भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया गया था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिव की पूजा अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लग गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करती महिलाएं
नगर में शोभायात्रा भी निकाली गई जो प्रमुख बाजार से होकर गुजरी। मंदिरों, सत्संग घरों आदि धर्म स्थानों पर चले शिव भजनों से पूरा शहर शिवमय हो गया। आनंदेश्वर मंदिर परमट, बनखंडेश्वर मंदिर प्रेम नगर, सिद्धनाथ मंदिर चकेरी, खेरेश्वरी मंदिर शिवराजपुर, शिवाला शिवमंदिर में भक्तों की भीड़ सुबह से शाम तक लगी रही। उधर चित्रकूट में हजारों की संख्या में भक्त मंदाकिनी में स्नान कर महाराजाधिराज श्रीमतगयेन्द्र् नाथ का जलाभिषेक करने पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें