फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकी की जिंदगी किसके सहारे बितायेगी सविता

Wed, 07 Sep 2016 08:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुर्घटना में जान गंवाने वाले मृकों में शामिल रजनीश की पत्नी सविता को ढांढस बंधाते परिजन
विज्ञापन
लोधेश्वर महादेव के दर्शन कर बाराबंकी से लौट रहे दर्शनार्थी सड़क हादसे का शिकार हो गए। मंगलवार सुबह लखनऊ के गोमती नगर में शहीद पथ पर बस की टक्कर से दर्शनार्थियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही अचलगंज थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव में कोहराम मच गया। हादसे में मृतक और घायल, सभी लोग एक ही परिवार के हैं। रिश्तेदार ने नया ट्रैक्टर खरीदा था और सभी लोगों को अयोध्या लेकर गया था। लौटते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बाजीखेड़ा गांव निवासी बुद्धीलाल ने कुछ दिन पहले ही नया ट्रैक्टर खरीदा था। शनिवार  शाम बुद्धीलाल अचलगंज थानाक्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी रिश्तेदार रजनीश पटेल, संजय पटेल, वीरेंद्र सिंह, गंगाराम, श्रवण कुमार, जाग्शेवर, अजीत सिंह और विनोद कुमार के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। अयोध्या में दर्शन करने के बाद सभी लोधेश्वर के दर्शन करने को बाराबंकी चले गए। बुधवार सुबह सभी घर लौट रहे थे। लखनऊ के गोमती नगर शहीद पथ पर पार्क के सामने बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। हादसे में शिवपुर अचलगंज निवासी रजनीश (32) पुत्र खुशीराम और संजय (40) पुत्र शत्रुघ्न की मौके पर मौत हो गई। जबकि वीरेंद्र सिंह (45) पुत्र देवकी नंदन, गंगाराम (50), श्रवण कुमार (28), जागेश्वर (50), अजीत सिंह (28) और विनोद (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में गंभीर रूप से  घायल वीरेंद्र की ट्रामासेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों व घायलों के गांव शिवपुर में कोहराम मच गया। घर परिवार के लोग आनन-फानन लखनऊ रवाना हो गए। सुबह दो लोगों की मौत और दोपहर बाद मरने वालों की संख्या तीन हो गई। हादसे में मौत का शिकार हुए रजनीश की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। पति की मौत से सविता का बुराहाल है। वह बार-बार बेहोश हो जाती और जैसे ही होश में आती सभी से यही पूछती वह अब बाकी की जिंदगी किसके सहारे जिएगी। रजनीश की बुढ़ी मां राजरानी का भी बुराहाल है। मृतक वीरेंद्र सिंह की पत्नी मालती का भी बुराहाल है। वहीं वीरेंद्र का परिवार भी बेहाल है। परिजनों ने बताया कि हादसे में मौत का शिकार हुए रजनीश और  संजय आपस में चाचा भतीजा थे।
विज्ञापन

 
घटना की सूचना पर लखनऊ पहुंचे विधायक
घटना की सूचना मिलने पर भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचे  घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर वहां मौजूद मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने मृतकों के आश्रितों और घायलों को इलाज में हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें