कानपुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड कानपुर के अध्यक्ष एसडी सिंह परिहार की अगुवाई में मंगलवार को किदवईनगर स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें एम-पैक्स सदस्यता महाभियान पर चर्चा की गई। बताया गया कि सदस्यता अभियान के तहत केवल 226 रुपये किसानों से जमा करवाकर समिति का सदस्य बनाया जाएगा। और 200 रुपये में बैंक की शाखा में बचत खाता खोला जाएगा। कहा गया कि इस अभियान की शुरुआत 12 सितंबर को सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की ओर से की जाएगी। बैठक में हर्षवर्धन सिंह, कुणाल गौरव, नरेंद्र वर्मा, राहुल यादव आरके प्रभाकर मिहिर मिश्रा आदि थे। (ब्यराे)